रायपुर : सिंचाई परियोजनाओं की गुणवत्ता और रफ्तार पर सीएम साय का फोकस, अधिकारियों को सख्त निर्देश

18

The Duniyadari : राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मंगलवार को जल संसाधन विभाग की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक के दौरान प्रदेश में चल रही सभी सिंचाई परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि हर काम तय समय-सीमा में और सर्वोत्तम गुणवत्ता के साथ पूरा होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीने के पानी की सुरक्षित उपलब्धता और खेतों तक सिंचाई का विस्तार राज्य की विकास योजनाओं का मुख्य आधार है। इसलिए निर्माणाधीन योजनाओं की गति को और तेज करना अनिवार्य है, ताकि आम जनता और किसान दोनों को इसका सीधा लाभ मिल सके।

बैठक में जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो ने प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से परियोजनाओं की प्रगति व चुनौतियों की जानकारी साझा की। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव पी. दयानंद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।