Sunday, November 8, 2026
Home देश राष्ट्रपति के चुनाव की अधिसूचना जारी, पहले ही दिन 11 उम्मीदवारों ने...

राष्ट्रपति के चुनाव की अधिसूचना जारी, पहले ही दिन 11 उम्मीदवारों ने दाखिल किये नामांकन

466

नई दिल्ली। (Presidential Election 2022 notification issued)  बुधवार को चुनाव आयोग ने भारत के 16वें राष्ट्रपति के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी।

बता दें कि राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्‍त हो रहा है, और 25 जुलाई तक नये राष्ट्रपति को कार्यभार संभालना होगा।

नामांकन के पहले ही दिन 11 उम्मीदवारों ने अपने नामांकल दाखिल किये। इनमें से एक को कागजात पूरे नहीं होने की वजह से खारिज कर दिया गया। राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्‍मीदवार 29 जून तक नामांकन भर सकेंगे और नामांकन पत्रों की जांच 30 जून को होगी।

नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 2 जुलाई है। वहीं जरुरी हुआ तो राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होगा, जबकि मतगणना के लिए 21 जुलाई की तारीख तय है।