Tuesday, August 18, 2026
Home छत्तीसगढ़ रिश्वत लेते पकड़े गए डभरा CHC के BMO निलंबित, स्वास्थ्य विभाग की...

रिश्वत लेते पकड़े गए डभरा CHC के BMO निलंबित, स्वास्थ्य विभाग की सख्त कार्रवाई

177

The Duniyadari : रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ा कदम उठाते हुए डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) डॉ. राजेन्द्र कुमार पटेल को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर द्वारा उन्हें 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किए जाने के बाद की गई।

जानकारी के मुताबिक, एसीबी की टीम ने 17 अक्टूबर 2025 को डॉ. पटेल को रिश्वत लेते पकड़ा था। गिरफ्तारी के बाद वे 48 घंटे से अधिक समय तक पुलिस हिरासत में रहे, जिसके चलते विभाग ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत निलंबन आदेश जारी किया।

राज्य शासन के आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में डॉ. पटेल का मुख्यालय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, बिलासपुर संभाग को निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।