Thursday, June 18, 2026
Home Breaking रील बनाते समय नवविवाहिता की गई जान, मोबाइल में कैद हुआ पूरा...

रील बनाते समय नवविवाहिता की गई जान, मोबाइल में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

9
Oplus_16908288

The Duniyadari: Raigarh- शहर के कोष्टापारा नया गंज क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। 22 वर्षीय महिला का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतका की पहचान विशाखा देवांगन (22 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य जब घर लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजे से अंदर झांकने पर महिला फंदे पर लटकी दिखाई दी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और जांच-पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान मृतका के मोबाइल फोन से एक वीडियो मिलने की जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक तौर पर वीडियो में महिला फंदे के साथ रिकॉर्डिंग करती नजर आ रही है।

पुलिस को आशंका है कि सोशल मीडिया के लिए वीडियो या रील बनाने के दौरान यह हादसा हुआ हो सकता है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।