Monday, September 14, 2026
Home Breaking रेत और गिट्टी के अवैध परिवहन पर की गई कार्रवाई

रेत और गिट्टी के अवैध परिवहन पर की गई कार्रवाई

228

The Duniyadari: धमतरी- कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के सख्त निर्देश के बाद रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभाग के अधिकारियों ने 16 अप्रैल को कुरूद क्षेत्र में अवैध गिट्टी का अवैध परिवहन करते एक ट्रेक्टर, रेत का अवैध परिवहन करते दो ट्रेक्टर और एक हाईवा को जब्त किया है।

जिले के खनिज अधिकारी हीरादास भारद्वाज ने बताया कि अवैध रेत और गिट्टी परिवहन के मामले में चारों वाहनों सहित जब्त कर मंडी परिसर कुरूद में अभिरक्षा में रखा गया है।

इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। भारद्वाज ने यह भी बताया कि इन सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज अधिनियम, गौण खनिज नियम के प्रावधानों के तहत अर्थदण्ड वसूली की कार्रवाई की जा रही है।