The Duniyadari: रायपुर- राजधानी से लगे अभनपुर क्षेत्र के गोबरा नवापारा में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार रेत से भरे हाईवा ने चंपारण चौक के पास बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह वाहन के नीचे आ गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि हाईवा चालक ने बाइक सवार को करीब 200 फीट तक घसीट दिया। इससे युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।















