Monday, September 28, 2026
Home बालोद रेलवे ट्रैक पर मिली 29 वर्षीय युवक की लाश, ट्रेन की चपेट...

रेलवे ट्रैक पर मिली 29 वर्षीय युवक की लाश, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

44

The Duniyadari: बालोद। जिले के दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेलखंड से मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अरमुरकसा निवासी सूर्यकांत कुल्हारा (29) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दल्लीराजहरा और कुसुमकसा के बीच रेलवे लाइन पर युवक का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी की, जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होना सामने आया है। हालांकि, युवक रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

जानकारी के मुताबिक सूर्यकांत गांव में खेती-किसानी का काम करता था। घटना के बाद पुलिस और जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत की वास्तविक परिस्थितियों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।