न्यूज डेस्क । रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस लिमिटेड ने इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियर रिक्तियों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदार को आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल, 2023 है।
0.शैक्षणिक योग्यता
इस रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा भर्ती के लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्था/बोर्ड/विश्वविद्यालय से बीएससी/बीई/बीटेक होना चाहिए।
0.आयु सीमा
इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियर रिक्तियों के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
0.इन पदों पर भती।
इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियर रिक्तियों की कुल 54 रिक्तियों में से 23 इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (ES&T) के लिए हैं और अन्य 31 मैकेनिकल इंजीनियर पद के लिए हैं।
0.परीक्षा प्रक्रिया
उम्मीदवार के चयन के लिए विभाग द्वारा लिखित परीक्षा/कौशल परीक्षा/दस्तावेज सत्यापन या साक्षात्कार का आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।




























