Saturday, October 31, 2026
Home Breaking रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के लिए कैमरे लगाने के निर्देश जारी

रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के लिए कैमरे लगाने के निर्देश जारी

267

The Duniyadari: धमतरी-  कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर नगर में संचालित रेस्टोरेंट एवं ढाबा संचालकों की बैठक बीते दिन सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी एवं एसडीएम पीयूष तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं संचालक उपस्थित रहे।

यह बैठक जिला एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई। संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना देने और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश अधिकारियों ने रेस्टोरेंट एवं ढाबा संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, पार्किंग व्यवस्था सुधारने एवं रात में निर्धारित समय-सीमा का पालन करने के निर्देश दिए।

साथ ही, सीसीटीवी कैमरे लगाने, अग्नि सुरक्षा उपकरण उपलब्ध रखने एवं अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रोक लगाने की हिदायत दी गई।

सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने कहा कि यदि आपके ढाबे या रेस्टोरेंट में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल निकटतम पुलिस थाने को सूचित करें, साथ ही किसी भी प्रकार के विवाद की जानकारी भी दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।