Wednesday, May 20, 2026
Home Breaking लेट नाइट पार्टी पर बवाल: रोडीज फेम श्रेया कालरा का वीडियो वायरल,...

लेट नाइट पार्टी पर बवाल: रोडीज फेम श्रेया कालरा का वीडियो वायरल, आधी रात पहुंची पुलिस

40

The Duniyadari: Raipur की राजधानी में देर रात आयोजित पार्टी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सेरीखेड़ी स्थित पियानो क्लब में आधी रात तक चली पार्टी का वीडियो Social Media पर वायरल होने के बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई। वायरल वीडियो में श्रेया कालरा और ऋषभ जायसवाल युवाओं के बीच पार्टी करते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पार्टी में तेज संगीत, भारी भीड़ और खुलेआम शराब परोसी जा रही थी। वीडियो में श्रेया कालरा कथित तौर पर युवाओं को ‘दारू पियो, ऐश करो’ कहते हुए भी दिखाई दे रही हैं, जिसके बाद मामला और गरमा गया।

यह पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग टीम रात करीब 12:30 बजे मौके पर पहुंची और पार्टी को बंद कराया। जानकारी के मुताबिक तय समय सीमा के बाद भी क्लब में गतिविधियां जारी थीं, जिसे नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है।

पुलिस ने वायरल वीडियो को जांच में शामिल करते हुए पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो क्लब प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि पार्टी के दौरान कोई अन्य अवैध गतिविधियां तो नहीं चल रही थीं।