Sunday, October 11, 2026
Home Uncategorized वन मंत्री केदार कश्यप को मिली संसदीय कार्य मंत्री की ज़िमेदारी ।

वन मंत्री केदार कश्यप को मिली संसदीय कार्य मंत्री की ज़िमेदारी ।

361


The duniyadari
रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वर्तमान दायित्व के साथ उन्हें संसदीय कार्य मंत्री का प्रभार भी सौंपा गया है. बता दें कि अभी मंत्री केदार कश्यप के पास वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग का प्रभार है. नए दायित्व के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन मंत्री केदार कश्यप को बधाई और शुभकामनाएं दी है.

सीएम साय ने अपने संदेश में लिखा कि मंत्रिमंडल के मेरे साथी केदार कश्यप को वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता के वर्तमान दायित्वों के साथ संसदीय कार्य विभाग का प्रभार मिलने पर बहुत-बहुत बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।