Monday, September 14, 2026
Home Uncategorized शराबी पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट , शराब...

शराबी पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट , शराब के नसें में दिया वारदात को अंजाम

303

The duniyadari महासमुंद जिला के अंतर्गत पिथौरा ब्लॉक में शराबी पिता ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. अपने ही बेटे की हत्या कर दी। आरोपी ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया है.

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को घटना पिथौरा के कमारपारा गांव के निवासी दीवान कमार (55 वर्ष) ने रोज की तरह ही शराब पीकर घर पर अपनी पत्नी और बेटे से लड़ाई किया. इसके बाद शराबी दीवान कमार की पत्नी अपने बेटे राजू कमार (22 वर्ष) को घर में अकेला छोड़कर पास के गांव चरौदा में रथयात्रा देखने गई. पत्नी के जाते ही शराबी ने फिर अपने बेटे से लड़ाई शुरू कर दी और इसी दौरान मौका पाकर आरोपी पिता दीवान ने अपने ही बेटे के सीने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही पिथौरा पुलिस मौक पर पहुंची और आरोपी पिता दीवान कमार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी पर BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 103 के तहत कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है.