Monday, October 26, 2026
Home बलोदाबाज़र शराब के नशे में पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या, बच्चों...

शराब के नशे में पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या, बच्चों ने बनाया वीडियो—आरोपी गिरफ्तार

117

The Duniyadari : बलौदाबाजार। जिले के कसडोल थाना अंतर्गत टेमरी गांव से एक सनसनीखेज घरेलू अपराध का मामला सामने आया है। यहां नशे की हालत में हुए आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें पति ने अपनी ही पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना से पहले पति-पत्नी ने साथ बैठकर शराब का सेवन किया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। गुस्से और नशे में धुत पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

घटना के वक्त घर में मौजूद बच्चों ने पूरा घटनाक्रम अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में पुलिस को सौंपा गया। सूचना मिलते ही कसडोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बच्चों द्वारा बनाया गया वीडियो भी जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है।