मुरादाबाद। cut wife’s nose with a knife: उत्तराखंड मुरादाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब पीने से मना करने पर गुस्साए पति ने पत्नी की नाक छुरी से काट दी। अस्पताल में नाक पर टांका लगवाने के बाद पत्नी ने पुलिस से शिकायत की।
cut wife’s nose with a knife: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ताजपुर माफी निवासी मंतेश की शादी 12 जून 2016 को उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले के बाजपुर निवासी राज मिस्त्री जोगेंद्र के साथ रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
cut wife’s nose with a knife: पति के साथ सास संतोष, देवर राजकुमार दहेज में गाड़ी, टीवी फ्रिज और कूलर मायके से लाने के लिए दबाव बनाते थे। एक दिसंबर को पति शराब पीकर घर आया तो उसने नशा छोड़कर नेक राह पर चलने की सलाह दी। यही बात उसे बुरी लग गई। उसने छुरी से उसकी नाक पर वार कर दिया। बोला कि अब तुम मुझे सिखाएगी। उसकी नाक से खून गिरने लगा।
cut wife’s nose with a knife: घायल महिला इलाज कराने के लिए मायके चली आई। मायके वालों ने अस्पताल में उसका तत्काल प्राथमिक उपचार किया। महिला को लेकर उसके दादा थाने में आए। उन्होंने थाना प्रभारी मनीष सक्सेना को जानकारी दी। थाना प्रभारी ने महिला को इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल भेज दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।