Thursday, September 24, 2026
Home Uncategorized शिक्षक दिवस पर निहाल सोनी के नेतृत्व में किया गया शिक्षकों का...

शिक्षक दिवस पर निहाल सोनी के नेतृत्व में किया गया शिक्षकों का सम्मान

338

The Duniyadari कोरबा 05 सितंबर: गुरु को भगवान का दर्जा दिया गया है, और शिक्षक बच्चों को सही मार्ग दिखाते हैं। इसी भावना को संजोते हुए हर वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर कमला नेहरू महाविद्यालय, कोरबा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों का सम्मान किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री निहाल सोनी के नेतृत्व में इस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई और उन्हें आदर के साथ सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर सह मंत्री प्रवीण साहू विधि मिश्रा श्रेया शिवम राजपूत कोषाध्यक्ष प्रखर शर्मा सह कोषाध्यक्ष अविनाश प्रजापति सहित विद्यार्थी परिषद के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे वहीं शिक्षकों ने भी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।