Thursday, September 24, 2026
Home Breaking BREAKING NEWS: ED की रेड, पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के यहां...

BREAKING NEWS: ED की रेड, पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के यहां दी दबिश

253

बंगाल- कोलकाता रेप-मर्डर केस से जुड़े आरजी कर हॉस्पिटल मामले में ईडी अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीमें कम से कम 3 जगहों पर छापेमारी कर रही हैं. ईडी की टीम हावड़ा, सोनारपुर और हुगली पहुंच चुकी है. हुगली में एक जगह आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के करीबी रिश्तेदारों का घर भी शामिल है. ED

9 अगस्त को तड़के कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ रेप करने के बाद हत्या कर दी गई थी. इस घटना को अंजाम देने के बाद शराबी आरोपी संजय रॉय उसी बिल्डिंग में सो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. इस मामले की जांच फिलहाल सीबीआई कर रही है.

वारदात के बाद, संजय रॉय की गिरफ्तारी और उससे हुई पूछताछ में कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं. वारदात के बाद संजय रॉय ने जो किया, उसने पुलिस को कई सवालों में उलझा दिया है, पूछताछ के बाद सामने आई जानकारी के मुताबिक, वारदात के बाद संजय रॉय सीधे फोर्थ बटालियन गया और वहां जाकर सो गया.

10 अगस्त की सुबह जब वह उठा, तो उसने फिर से शराब पी और वापस सो गया. पुलिस को शक होने पर उन्होंने अस्पताल के सेमिनार हॉल के आसपास के तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इन फुटेज में संजय रॉय की गतिविधियों के साथ-साथ अन्य लोगों की भी पहचान की गई.