Saturday, October 24, 2026
Home Breaking शोएब ढेबर पर बड़ी कार्रवाई: जेल प्रहरी के साथ बदसलूकी का मामला

शोएब ढेबर पर बड़ी कार्रवाई: जेल प्रहरी के साथ बदसलूकी का मामला

263
Oplus_16908288

The Duniyadari: रायपुर- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर के खिलाफ भी पुलिस ने कई गैर जमानती धाराओं के साथ अपराध पंजीबद्ध कर दिया है. शोएब रायपुर के पूर्व मेयर ऐजाज ढेबर का भतीजा है. उसने बीते दिन केंद्रीय जेल परिसर में जेल प्रहरी से गाली-गलौच की और राजनीतिक धौंस जमाते हुए अपने पिता अनवर से मिलने पहुंचा था.

जेल प्रहरी से दुर्व्यवहार करने के बाद जेल अधीक्षक ने शोएब ढेबर के जेल के अंदर मुलाकात कक्ष में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया. वहीं दूसरे दिन आज शोएब पर शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट, गाली गलौज करने के लिए BNS की धारा 221, 296, 329 के तहत गंज पुलिस थाने में FIR भी दर्ज कर दी गई है.