Thursday, March 19, 2026
Home Breaking ‘सजग कोरबा’ अभियान: उरांव बस्ती में पुलिस की चौपाल, नशा और साइबर...

‘सजग कोरबा’ अभियान: उरांव बस्ती में पुलिस की चौपाल, नशा और साइबर ठगी से बचाव पर जोर

19

The Duniyadari: कोरबा जिले में चल रहे ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत मानिकपुर पुलिस ने उरांव बस्ती में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।

चौपाल में पुलिस ने खासतौर पर नशे के दुष्परिणाम, अवैध गतिविधियों से दूरी और यातायात नियमों के पालन की अहमियत समझाई। साथ ही साइबर ठगी से बचने के तरीकों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि लोग ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार न हों।

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चल रहे इस अभियान का उद्देश्य आम जनता के साथ संवाद बढ़ाकर क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था को मजबूत करना है। इसी कड़ी में मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर अपनी टीम के साथ उरांव पारा पहुंचे और लोगों से खुलकर बातचीत की।

चौपाल के दौरान बस्तीवासियों ने नशा सेवन और अवैध कारोबार से दूर रहने का संकल्प लिया। पुलिस ने भी भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा तथा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।