Wednesday, October 21, 2026
Home छत्तीसगढ़ सड़क बनी अखाड़ा: बिलासपुर में युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट

सड़क बनी अखाड़ा: बिलासपुर में युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट

263

The Duniyadari : बिलासपुर। शहर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब दिनदहाड़े सड़कों पर हिंसा करने से भी नहीं डर रहे। रिवर व्यू रोड पर दो युवकों के गुटों के बीच बीच सड़क पर जमकर भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते लात-घूसे चलने लगे। मारपीट के दौरान एक युवक को उठाकर सड़क पर पटकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई करते हुए चार युवकों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद किस कारण हुआ। वहीं, खुलेआम सड़क पर हुई इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही, लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई।