Saturday, October 24, 2026
Home Breaking सड़क हादसे में सरपंच प्रत्याशी की मौत…

सड़क हादसे में सरपंच प्रत्याशी की मौत…

280

The Duniyadari: गरियाबंद– जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में सरपंच प्रत्याशी महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। तेज रफ्तार ट्रक प्रत्याशी को रौंदते हुए निकल गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है। मृतक महिला कोड़की पारा पंचायत में सरपंच पद की प्रत्याशी थी।

जानकारी के अनुसार, साहस खोल निवासी कुसुमा चंद्राकर अपने पति देवानंद चंद्राकर के साथ बाइक में सवार होकर ओडिशा की दिशा में जा रही थी। इस दौरान मोड़ पर एक ट्रक तेज रफ्तार में विपरीत दिशा से अचनाक आते देख बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। सड़क पर गिरने के बाद ट्रक ने सरपंच प्रत्याशी कुसुमा को कुचलते हुए गुजर गई। हादसे में कुसुमा की मौके पर ही मौत हो गई।