सनकी आशिक: लड़की मिलने नहीं आई तो फोन कर कहा 30 की रात तुझे…

208
जयपुर।सोशल मीडिया पर लड़के से दोस्ती करने के बाद बीस साल की एक लड़की का जीवन बर्बाद हो गया। दो साल से लड़का लगातार उसे परेशान करता रहा। रेप किए, मारपीट की, रुपए छीने, ब्लेकमेल किया, फोन हैक कर लोन तक उठा लिए। उसके बाद जब लड़की ने खुद को कैद कर लिया तो उसे फोन कर कहा कि अगर मिलने नहीं आई तो तूझे मार दूंगा। तीस जुलाई की रात तेरी आखिरी रात होगी। दो साल लगातार प्रताड़ना झेलने के बाद आखिर लड़की ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी और अब करणी विहार थाने में केस दर्ज कराया हैं । पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, लड़का बोला माता पिता तुमसे मिलने चाहते हैं.. वहीं से शुरु हुई बर्बादी का खेल
करणी विहार क्षेत्र में रहने वाली बीस साल की लड़की के बारे में पुलिस ने बताया कि पीड़िता पढ़ाई में होशियार है। कॉलेज के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले फेसबुक पर नेतराम से बातचीत शुरु हुई। नेतराम ने खुद के बारे मंे झूठ बोला और खुद को अच्छे परिवार का व्यक्ति बताया। उसने बताया कि वह जयपुर मे जगतपुरा में रहता है और मिलना चाहता है।
लड़की ने मना कर दिया तो उसने कहा कि माता पिता मिलने चाहते हैं। बातों में फंसाकर लड़की को उसने बुला लिया। पता चला कि नेतरात जिसये अपना घर बता रहा था वह किराये का है। माता पिता के नाम से उसने लड़की को बुलाया और उसके साथ मारपीट कर रेप किया। वीडियो और फोटो बनाए। फिर इस बारे में मेरे माता पिता को बताने की बात पर वह कई बार रेप करता रहा और फिर उसने रुपयों की मांग करना शुरु कर दिया। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसे रुपए भी दिए लेकिन फिर मेरे पास रुपए खत्म हो गए तो उसने मेरे फोन से धानी एप के जरिए लोन उठा लिया।
उसके बाद कई बार लोन उठाए। डर के मारे लड़की ने नंबर बदल लिए। लेकिन वह नए नंबर कहीं न कहीं से लेता रहा। डर के मारे लड़की ने कॉलेज और ट्यूशन जाना छोड़ दिया। खुद को घर मे बंद कर लिया। इस पर कुछ दिन पहले आरोपी ने लड़की से संपर्क किया और कहा कि अगर मिलने नहीं आएगी तो तीस जुलाई की रात हत्या कर दूंगा। पीडिता ने अपने माता पिता को इसकी जानकारी दी तो परिवार दहल गया। बेटी दो साल से परेशान थी। अब करणी विहार पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी के नंबर पर उसे तलाश करना शुरु कर दिया है।