Saturday, August 29, 2026
Home Breaking सनकी युवक ने दूसरे युवक की हत्या कर दी, धारदार हथियार से...

सनकी युवक ने दूसरे युवक की हत्या कर दी, धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतारा

235
Oplus_16908288

The Duniyadari: बेमेतरा- बेमेतरा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सनकी युवक ने दूसरे युवक की हत्या कर दी। आरोपी ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। लोगों ने जब युवक की लाश देखी तब इस वारदात का खुलासा हुआ और पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना संबलपुर चौकी के तेंदुआ गांव का है। यहां सनकी युवक ने धारदार हथियार से हमला करते हुए युवक की हत्या कर दी। सनकी युवक ने गाली गलौच करने से मना करने पर देर रात इस इस वारदात को अंजाम दिया।

मृतक युवक के परिजनों ने सुबह गली में युवक की लाश देखी तब इस मामले का खुलासा हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सुचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की टीम ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।