Friday, October 2, 2026
Home Breaking सनसनी: शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने लगाई फांसी, तीन साल से साथ रह रहे...

सनसनी: शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने लगाई फांसी, तीन साल से साथ रह रहे थे दोनों

104

The Duniyadari: कवर्धा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मामला पांडातराई थाना क्षेत्र के जंगलपुर इलाके का है। बताया जा रहा है कि प्रेमी जोड़े के शव उनके घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक और युवती दोनों पहले से शादीशुदा थे। कुछ साल पहले दोनों घर से भाग गए थे और आपस में विवाह कर लिया था। इसके बाद से दोनों पिछले तीन वर्षों से साथ रह रहे थे।

हालांकि, दोनों ने अचानक यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।