The Duniyadari: रायपुर यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 अप्रैल 2026 की रात शहर के 9 अलग-अलग स्थानों पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान महज दो घंटे के भीतर 151 वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अभियान का नेतृत्व यातायात एवं प्रोटोकॉल उपायुक्त विकास कुमार ने किया।
पुलिस के अनुसार, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ वर्ष 2026 में अब तक मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत 2456 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। यह आंकड़ा रायपुर जिले में किसी भी वर्ष के कुल वार्षिक रिकॉर्ड से अधिक बताया जा रहा है।
11 अप्रैल की रात 11 बजे से 1 बजे तक चलाए गए विशेष अभियान में रिकॉर्ड कार्रवाई दर्ज की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों की जान बचाना है।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शराब पीने के बाद वाहन न चलाएं। नशे की स्थिति में कैब, सार्वजनिक परिवहन या अन्य चालक की मदद लें। पुलिस ने यह भी कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे आकस्मिक अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।















