The Duniyadari: रायपुर- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निज सहायक के परिवार में दुखद घटना सामने आई है। मुख्यमंत्री के निज सहायक दीपक अंधारे के चचेरे भाई विवेक अंधारे का असमय निधन हो गया है। इस खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बंदरचूँआ, कुनकुरी निवासी जोगेश्वर अंधारे के सुपुत्र विवेक अंधारे (बिट्टू) के अल्पायु में निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि इस कठिन घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की कामना करते हैं।
इस दुखद समाचार के बाद परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में शोक का माहौल बना हुआ है।















