Monday, October 26, 2026
Home Breaking सभापति चुनाव के बाद हितानंद अग्रवाल और बद्री अग्रवाल का कथित ऑडियो...

सभापति चुनाव के बाद हितानंद अग्रवाल और बद्री अग्रवाल का कथित ऑडियो वायरल होने पर विवाद गहरा गया, FIR दर्ज करने की मांग की

259

The Duniyadari: कोरबा- भाजपा में चल रही गुटबाजी के बीच एक नया मोड़ सामने आया है। सभापति चुनाव के बाद हितानंद अग्रवाल और बद्री अग्रवाल का कथित ऑडियो वायरल होने पर विवाद गहरा गया है। इसी मामले को लेकर भाजपा पार्षदों का एक दल सिविल लाइन थाना पहुंचा और एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि यह ऑडियो भाजपा नेताओं के खिलाफ साजिश के तहत वायरल किया गया है, जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। उन्होंने पुलिस से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब सभी की निगाहें पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं.