Saturday, October 31, 2026
Home Breaking समोसा दुकान में सिलेंडर फटा, चार लोग झुलसे, वाहन जलकर खाक…

समोसा दुकान में सिलेंडर फटा, चार लोग झुलसे, वाहन जलकर खाक…

224

The Duniyadari: रायगढ़- जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है, जहां ढिमरापुर चौक स्थित एक समोसा दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। इस हादसे में चार लोग बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है।

सिलेंडर फटने से आग आसपास फैल गई और पास खड़े दोपहिया वाहन भी आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।

यह हादसा कुछ दिन पहले ही बगल के मुरारी होटल में भीषण आग लगने के बाद हुआ है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।