Tuesday, March 17, 2026
Home छत्तीसगढ़ सरकारी कर्मचारियों की बल्ले बल्ले… पढ़े क्या है मामला…

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले बल्ले… पढ़े क्या है मामला…

625

रायपुर। अगस्त महीने में पूरा कैलेण्डर छुट्टियों से भरा है जिससे सरकारी कर्मचारियों की मौज हो गई है। अगर आपके भी कई सरकारी काम-काज पेडिंग हैं तो जल्द ही निपटा लें क्योंकि इस महीने 15 अगस्त, रक्षा बंधन जैसे कई छुट्टियां है जिससे सरकारी कर्मचारियों की मौज हो गई है। इस पूरे महीने में उन्हें सिर्फ 11 दिन काम पर जाने की जरुरत होगी।
22 अगस्त से कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने हड़ताल का निर्णय लिया है। उससे पहले ही 9 दिनों तक विभिन्न अवकाशों के चलते दफ्तर बंद रहेंगे। 6 व 7 अगस्त को शनिवार व रविवार की छुट्टी है। उसके बाद 8 अगस्त सोमवार को दफ्तर खुलेंगे। फिर 9 अगस्त को मोहर्रम की छुट्टी है। 10 अगस्त को दफ्तर खुलेंगे फिर 11 को रक्षाबंधन की छुट्टी है। 12 को एक दिन आफिस लगने के बाद 13 व 14 को फिर शनिवार व रविवार की छुट्टी है और फिर सोमवार को 15 अगस्त की छुट्टी है।
17 को हलषष्ठी का ऐच्छिक अवकाश हैं। 18 को ऑफिस खुलने के बाद 19 को जन्माष्टमी का अवकाश हैं। फिर 20 व 21 को फिर से शनिवार व रविवार का अवकाश हैं। इस हफ्ते शनिवार व रविवार को अवकाश के अलावा 30 तारीख को हरितालिका तीज व 31 को गणेश चतुर्थी का ऐच्छिक अवकाश हैं।