Wednesday, April 22, 2026
Home Breaking सर्किट हाउस में बवाल: सीएम दौरे के दौरान भाजपा नेत्री और पुलिस...

सर्किट हाउस में बवाल: सीएम दौरे के दौरान भाजपा नेत्री और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक

29

The Duniyadari: बिलासपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दौरे के दौरान रविवार देर रात सर्किट हाउस परिसर में उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब भाजपा नेत्री गौरी गुप्ता को प्रवेश द्वार पर रोक दिया गया। इस दौरान उनकी ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से तीखी बहस हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गौरी गुप्ता ने खुद को प्रदेश युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष बताते हुए नाराजगी जताई और पुलिस पर प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उन्हें रोकना नियमों के विरुद्ध है और इस तरह की रोकटोक अनुचित है। बहस के दौरान कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद अन्य भाजपा नेता ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद गौरी गुप्ता को सर्किट हाउस के भीतर जाने की अनुमति दे दी गई।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा नेत्री और पुलिसकर्मियों के बीच हुई तीखी बहस साफ दिखाई दे रही है। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।