The Duniyadari: कोरबा- जिले के ग्राम ढपढप, बांकीमोंगरा में आयोजित श्री हनुमंत कथा में सोमवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सपरिवार शामिल हुए और कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
इस दौरान दोनों नेताओं ने पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भक्ति भाव से सराबोर माहौल देखने को मिला।
मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि ढपढप में उमड़ी श्रद्धालुओं की यह विशाल भीड़ सनातन संस्कृति की गहरी आस्था और मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने बजरंगबली से प्रदेश की सुख-समृद्धि और निरंतर विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सेवा भावना और सांस्कृतिक मूल्यों का विस्तार होता है।
उन्होंने आगे कहा कि श्री हनुमंत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि राष्ट्रभाव, संस्कार और सामाजिक एकता का भी संदेश देती है। इस भव्य आयोजन के सफल संचालन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए उन्होंने प्रभु श्रीराम और पवनपुत्र हनुमान जी से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला संयोजिका अंजना सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद















