Monday, October 26, 2026
Home Uncategorized सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बंगले के बाहर एक विशाल पेड़ के गिरने...

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बंगले के बाहर एक विशाल पेड़ के गिरने से एक महिला घायल हो गई, और दो मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त

339

the duniyadari रायपुर. राजधानी रायपुर में लगातार दो दिनों से बारिश हो रही है. बारिश के चलते आज वीआईपी इलाके शंकर नगर के मुख्य मार्ग में सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बंगले के सामने कई साल पुराना पेड़ धराशाई हो गया. इस घटना में एक स्कूटी सवार महिला पेड़ की चपेट में आने से घायल हो गई और 2 अन्य दो पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. घायल महिला को पुलिस और स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला का उपचार जारी है.

वहीं विशाल पेड़ गिरने से शंकर नगर मुख्य मार्ग में काफी समय तक लंबा जाम लगा रहा. मौके पर पहुंची सिविल लाईन थाना पुलिस और स्थानीय लोगों ने जेसीबी की मदद से पेड़ को रास्ते से हटाया, जिससे आवाजाही शुरू हो सकी.