Sunday, August 23, 2026
Home Breaking सांसद बृजमोहन अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर गफ्फू मेमन ने दी...

सांसद बृजमोहन अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर गफ्फू मेमन ने दी बधाई

203

The Duniyadari: गरियाबंद- राजधानी रायपुर से लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल को भारतीय खाद्य निगम (FCI) छत्तीसगढ़ का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर पूरे प्रदेश में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और कुशल प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए यह नियुक्ति सराहनीय मानी जा रही है। इस मौके पर राइस मिल एसोसिएशन गरियाबंद के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने बृजमोहन अग्रवाल को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी का लंबा अनुभव, संगठनात्मक पकड़ और जनसेवा के प्रति समर्पण भारतीय खाद्य निगम जैसी महत्वपूर्ण संस्था के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। उनके नेतृत्व में एफसीआई कार्यकुशलता, पारदर्शिता और जनहित के कार्यों में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।