Saturday, April 4, 2026
Home Breaking साय कैबिनेट विस्तार को लेकर शाम 4 बजे के बाद आ सकती...

साय कैबिनेट विस्तार को लेकर शाम 4 बजे के बाद आ सकती है बड़ी खबर

109

The Duniayadari- रायपुर:

14 सदस्यीय मंत्रिमंडल को मिल सकती है हरी झंडी, RSS और संगठन को मिलेगा प्रतिनिधित्वरायपुर,

18 अगस्त 2025:
छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज शाम बड़ा घटनाक्रम सामने आ सकता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर अंतिम मुहर लगने की खबरें हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल के गठन पर अपनी सहमति दे दी है।

शनिवार शाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल रामेन डेका से मुलाकात की थी। इसके बाद राजनीतिक हलकों में कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व ने कैबिनेट विस्तार को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है और शाम 4 बजे के बाद इसका औपचारिक ऐलान हो सकता है।

नई कैबिनेट में संगठन के दो नेताओं और एक आरएसएस (RSS) की पसंद के नेता को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। साथ ही, पुराने मंत्रियों की कुर्सी बनी रहेगी और उनके विभागों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

यह कैबिनेट विस्तार मुख्यमंत्री साय की आगामी विदेश यात्रा से पहले संपन्न किया जाना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 अगस्त को जापान और दक्षिण कोरिया की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। ऐसे में शपथ ग्रहण की प्रक्रिया 19 या 20 अगस्त तक पूरी की जा सकती है।

सूत्रों की मानें तो इस बार महिला विधायक, पूर्व IAS अधिकारी और पूर्व मंत्री को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना है।

अधिक जानकारी और औपचारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।