Wednesday, August 19, 2026
Home Breaking सावन के प्रथम दिवस पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

सावन के प्रथम दिवस पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

47

The Duniyadari: कोरबा – पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सावन का पावन महीना के पहले दिन भगवान शिव के भक्‍तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है ।

श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि हिंदु धर्म में सावन का महीना भगवान शिव को स‍मर्पित माना गया है । भगवान शिव के महिमा का वर्णन शास्‍त्रों में मिलता है । सावन के माह में शिवलिंग पर जल चढ़ाना, जलाभिषेक व रूद्राभिषेक का विशेष महत्‍व माना गया है।

श्री अग्रवाल ने सावन के पावन महीना के अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उन्‍नति, प्रगति, वैभव, ऐश्‍वर्य, समृद्धि तथा दीर्घायु होने की कामना भगवान शिव से की है ।