Monday, March 30, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी न्यूजः स्टेयरिंग फेल होने से पलटी ऋतुराज ट्रेवल्स की बस, 8...

सीजी न्यूजः स्टेयरिंग फेल होने से पलटी ऋतुराज ट्रेवल्स की बस, 8 घायल

204

धमतरी। नगर पंचायत भखारा से यात्री भरकर धमतरी की ओर जा रही ऋतुराज ट्रेवल्स की बस स्टेयरिंग फेल होने से सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। दुर्घटना में आठ यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

अर्जुनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर ऋतुराज ट्रेवल्स की बस नगर पंचायत भखारा से यात्री भरकर धमतरी की ओर आ रही थी, तभी अर्जुनी के पास बस की स्टेयिरंग अचानक फेल हो गई। बस अनियंत्रित होकर अर्जुनी चौक के पास निर्माणाधीन सड़क के गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया।

घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बस में फंसे यात्रियों को ग्रामीणों की मदद से खिड़कियों की ओर से किसी तरह बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों से अर्जुनी पुलिस को दी गई। साथ ही संजीवनी 108 को जानकारी दी गई। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को पुलिस वाहन व एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया। जहां घायलों उपचार जारी है।