Saturday, March 7, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी न्यूज: बेटी की उठने वाली डोली, करंट लगने से पिता की...

सीजी न्यूज: बेटी की उठने वाली डोली, करंट लगने से पिता की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली

255

कांकेर। छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा क्षेत्र में शादी की खुशियां उस वक्‍त मातम में बदल गई जब बेटी की डोली उठने से पहले ही पिता की करंट लगने से मौत हो गई। पिता ने पंखा चालू करते वक्त समय स्विच को छुआ।जिसके बाद मृतक के शरीर में करंट फैल गया। शादी वाले दिन घर में हुए इस हादसे के बाद से मातम पसर गया है।

जानकारी के अनुसार चारामा विकासखंड के मामला टहंकापार गांव का है। मृतक सोनू राम पटेल की बेटी की विवाह कार्यक्रम चल रहा था। मृतक सोनू राम कार्य करने के बाद आराम करने के लिए पंखा चालू करने स्विच दबाया था। जिससे मृतक के शरीर में करंट फैल गया।

करंट लगने के बाद मृतक ने बचाने के लिए आवाज लगाई। आस-पास मौजूद लोग मृतक आवाज सुनकर उसके पास पहुंचे। स्वजनों द्वारा बचाने का प्रयास भी किया गया। लेकिन काफी देर तक करंट से चिपके रहने कारण सोनू राम की मौत हो गई।