Sunday, August 16, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी न्यूज: मुंगेली नगर पालिका के 3 भाजपा पार्षद कांग्रेस में शामिल

सीजी न्यूज: मुंगेली नगर पालिका के 3 भाजपा पार्षद कांग्रेस में शामिल

296

मुंगेली। मुंगेली नगर पालिका परिषद के 3 भाजपा पार्षद पार्टी में अनदेखी से कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के समक्ष भाजपा पार्षद मोना नागरे, सोनी जांगड़े, मोतिम बाई सोनकर ने कांग्रेस प्रवेश कर लिया है। सदस्यता ग्रहण के समय मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह बैस व नगर पालिका के अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी,शहर कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा,महामंत्री संजय यादव भी मौजूद रहे।

अपने कांग्रेस प्रवेश के बाद पार्षद मोना नागरे ने कहा कि मुंगेली के नगर पालिका अध्यक्ष बहुमत चुनाव के समय 6 क्रॉस वोट हुआ, तब भाजपा ने कहा था कि क्रास वोट करने वालों को निष्कासित किया जाए। बाद में पार्टी ने 5 पार्षदों को निष्कासित किया जबकि 1 को क्लीनचिट दे दी, इससे मान सम्मान को ठेस पहुंचा है।

कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा पार्षदों ने कहा, भूपेश बघेल की सरकार मुंगेली जिले में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले हैं। गरीब बच्चे इंग्लिश में पढ़ रहे हैं। सरकार के कार्य को देखते हुए उससे प्रभावित होकर हमने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है।