Saturday, October 24, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी पॉलिटिक्स: अगले महीने मायावती का छत्तीसगढ़ दौरा, BSP सुप्रीमो जांजगीर चांपा...

सीजी पॉलिटिक्स: अगले महीने मायावती का छत्तीसगढ़ दौरा, BSP सुप्रीमो जांजगीर चांपा में चुनावी सभा को करेंगी संबोधित

386

नई दिल्ली/जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों का प्रदेश दौरा शुरु हो चुका है। इस बीच 9 नवंबर को बीएसपी सुप्रीमो मायावती छत्तीसगढ़ का चुनावी दौरा करेंगी। बीएसपी सुप्रीमो मायावती जांजगीर चांपा और जैजैपुर विधानसभा में आम सभा को सम्बोधित करेंगी।

बीएसपी के प्रदेश प्रभारी नर्मदा अहिरवार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, इस बार बीएसपी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक साथ चुनावी मैदान में उतरी है। जल्द ही बचे हुए सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी।