Monday, May 11, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी बिग ब्रेकिंग: उतरते समय अचानक चल पड़ी लिफ्ट, महिला के दोनों...

सीजी बिग ब्रेकिंग: उतरते समय अचानक चल पड़ी लिफ्ट, महिला के दोनों पैर कटे,आईसीयू में भर्ती

630

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग के भिलाई स्थित स्मृतिनगर में हादसे में महिला के दोनों पांव कट कर अलग हो गए। बताया जा रहा है कि भिलाई के स्मृति नगर चौक क्षेत्र के चौहान टाउन में रहने वाली सावित्री देवी जब लिफ्ट से उतर रही थी, तभी अचानक लिफ्ट चालू हो गई और महिला के दोनों पैर लिफ्ट के नीचे दबकर फंस गए। जिससे महिला के दोनों पैर कटकर अलग हो गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आईसीयू में महिला की इलाज जारी है।