Sunday, September 13, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी बैंक से ढाई लाख रुपए लेकर निकले युवक के साथ फिल्मी...

सीजी बैंक से ढाई लाख रुपए लेकर निकले युवक के साथ फिल्मी अंदाज में हुई लूट, घटना का CCTV फुटेज आया सामने

415

दुर्ग।छत्तीसगढ़ में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही है। अपराधियों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि अब वे दिन दहाड़े लोगों की आँखों में धूल झोंक कर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

दुर्ग जिले में ये घटना हुई है जहां एक युवक बैंक से ढाई लाख लेकर बाहर निकला और उसने गाडी की साइड डिक्की में पैसों को डाल दिया।

ये देखते ही उसके आस पास घूम रहे लोगों ने उसके सामने कुछ पैसे गिरा दिए और उससे कहा कि उसके पैसे गिर गए हैं। जैसे ही युवक पैसे उठाने गया चोरों ने युवक की डिक्की से पैसे निकाल लिए और फरार भी हो गए।

इतना सब कुछ होने के बाद भी युवक को कुछ पता नहीं चला और उसने अपनी गाडी उठाई और वहां से चला गया। चोरों ने इस पूरी घटना को बड़े ही शातिराना अंदाज में अंजाम दिया।

घटना जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि आज दोपहर डेढ़ बजे पीड़ित मोहम्मद नसीम 42 वर्ष निरंकारी फर्नीचर गंज पारा स्थित भारतीय स्टेट बैंक गया था।

पीड़ित जब गाड़ी लेकर घर आया तब उसकी डिक्की में रुपए नहीं मिले, जिसके बाद कोतवाली थाना पहुंचकर इसकी एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस में मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शरू कर दी है।