सीजी ब्रेकिंग: जगरगुंडा नक्सली मोर्चे पर CRPF ने बरामद किया 10 KG का आईईडी  बम, माओवादियों के मंसूबे नाकाम

200

रायपुर/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के मामला जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में नक्सल मोर्चे पर तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) व डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों ने माओवादियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। सुकमा जिले में एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले जवानों ने 10 किलो की जिंदा आईईडी (improvised explosive device) बरामद किया है।

नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नक्सलियों ने सुरंग बनाकर इसे प्लांट कर दिया था। बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) की टीम ने बम को डिफ्यूज कर दिया। जवानों की सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई।

मिली जानकारी के मुताबिक रोज की तरह डीआरजी और सीआरपीएफ की टीम एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। जगरगुंडा थाना क्षेत्र के मिलमपल्ली गांव के नजदीक जवान सर्चिंग कर रहे थे।

सर्चिंग के दौरान एक सुरंग का पता चला। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने सुरंग के अंदर 10 किलो की शक्तिशाली आईईडी प्लांट कर दिया था। सर्चिंग पर निकली बीडीएस की टीम ने आईईडी को डिफ्यूज किया और जवानों ने सुरंग को भी बंद कर दिया।