Sunday, July 12, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी ब्रेकिंग: मछली मारते करंट से 2 की मौत, 3 बाल-बाल बचे

सीजी ब्रेकिंग: मछली मारते करंट से 2 की मौत, 3 बाल-बाल बचे

412

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पतेरापाली में शानिवार को दुखद घटना सामने आई है। शनिवार दोपहर
मछली मारने सितली नाला डायर्वसन गये दो ग्रामीणों की करंट लगने से मौत हो गई, वहीं तीन ग्रामीणों ने भागकर अपनी जान बचाई। मृतकों में साकू राम ध्रुव (60), जीवराज (55) निवासी दोनों पतेरापाली शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार पतेरापाली के पांच ग्रामीण आज मनरेगा कार्य से वापस आकर दोपहर तीन बजे सितली नाला डायर्वसन में मछली मारने के लिए जाल बिछा रहे थे, तभी नाले में लगे पनडुब्बी पंप की चपेट में जीवराज आ गया। जीवराज को छटपटाते देख उसे बचाने गया साकू राम ध्रुव भी चपेट में आ गया और दोनों की करंट लगने से मौत हो गई।

घटना के बाद से गांव में मातम है। कोटवार ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।