Monday, March 30, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी ब्रेकिंग : सड़क हादसे में  2 दोस्तों की मौत, एक की...

सीजी ब्रेकिंग : सड़क हादसे में  2 दोस्तों की मौत, एक की हालत गंभीर

372

CG breaking: 2 friends killed in road accident, one critical

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में  स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में कार और ट्रक में जबरदस्त टक्कर में 2 छात्रों की मौत हो गई है। वहीं एक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों दोस्त कार में बैठकर कहीं नाश्ता करने जा रहे थे, तभी ये हादसा हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह के वक्त कैलाश नगर निवासी सौरभ यादव अपने दो दोस्त समीर कुजूर और एम .कामेश के साथ नाश्ता करने के लिए बाईपास रोड स्थित किसी होटल में जा रहे थे। ये अभी बाईपास के पास पहुंचे थे, उसी वक्त दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से  टक्कर हो गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। आस-पास के लोगों ने जैसे ही इस घटना को देखा वे मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी इसकी खबर दी गई थी। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों काफी देर तक अंदर फंसे रहे। कुछ समय बाद जब उन्हें निकाला गया, तब तक सौरभ यादव और समीर कुजूर की जान जा चुकी थी।

इसके अलावा एम. कामेश की हालत गंभीर थी। इसके बाद कामेश को तुरंत ही पास के अस्पताल में भेजा गया है। बताया जा रहा है कि सौरभ यादव सुराना कॉलेज में पढ़ता था। जबकि समीर और एम कामेश सेंट थॉमस कॉलेज के छात्र हैं। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।