Tuesday, April 7, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी: मंंत्री कवासी लखमा की तबीयत बिगड़ी दौरा छोड़कर रायपुर के लिए...

सीजी: मंंत्री कवासी लखमा की तबीयत बिगड़ी दौरा छोड़कर रायपुर के लिए रवाना

268

CG: Minister Kawasi Lakhma’s health deteriorated leaving the tour and leaving for Raipur

रायपुर/जगदलपुर। छत्‍तीसगढ़ के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण कोंडागांव एवं धमतरी का दौरा बीच में ही छोड़कर शुक्रवार शाम को कोंडागांव से रायपुर के लिए रवाना हो गए। लखमा आज कोंडागांव में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे।

दोपहर में बैठक में शामिल हुए लेकिन एक घंटा बाद ही बुखार, दस्त व धडकन तेज होने की शिकायत होने पर बैठक छोड़कर सरकारी विश्राम भवन चले गए। तुरंत ही चिकित्सकों की टीम भी वहां पहुंच गई। इसीजी रिपोर्ट में दिल की धड़कन सामान्य से अधिक बताए जाने पर चिकित्सकोें ने उनका इलाज किया।

तीन घंटा कोंडागांव विश्राम भवन में आराम करने के बाद शाम साढ़े छह बजे सड़क मार्ग से वह रायपुर के लिए रवाना हो गए। उनके साथ मेडिकल टीम भी गई है। प्रारंभिक जांच में मेडिकल टीम ने काम की अधिकता व थकान को भी स्वास्थ्य बिगड़ने का कारण बताया है।