Wednesday, March 11, 2026
Home Breaking सैफ अली खान ने सिक्योरिटी को लेकर घर में किए ये बदलाव…

सैफ अली खान ने सिक्योरिटी को लेकर घर में किए ये बदलाव…

118

The Duniyadari: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात हमला हुआ था. मामले को 10 दिन से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन अभी तक ये केस सुलझ नहीं पाया है. सैफ जब से अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं उसके बाद से उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं अब उन्होंने खुद सिक्योरिटी को लेकर एक फैसला लिया है.

सैफ अली खान पर उनके खार वेस्ट वाले अपार्ममेंट सतगुरुण शरण में हमला हुआ था. अब वहां थोड़े बदलाव किए गए हैं. दरअसल, बिल्डिंग की बाउंड्री वॉल पर लोहे की जाली से फेंसिंग (Fencing) की जा रही है. साथ ही सुरक्षा घेरा भी बढ़ाया जा रहा है. इस हमले के बाद सैफ और उनका परिवार कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है.

सैफ के इस घर में भी चल रहा काम

सतगुरु शरण के सामने फॉर्च्यून हाइट्स नाम की बिल्डिंग में भी सैफ का फ्लैट है. हमले के बाद वहां की सुरक्षा पर भी काम चल रहा है. फॉर्च्यून हाइट्स बिल्डिंग के परिसर में भी सुरक्षा घेरा बढ़ाया जा रहा है, ताकि कोई शख्स सैफ और उनके परिवार के आसपास भी न भटके सके. सैफ और करीना अपने बड़े बेटे तैमूर के साथ साल 2021 तक फॉर्च्यून हाइट्स में ही रहते थे. हालांकि, फिर वो सतगुरु शरण में शिफ्ट हो गए थे. सतगुरुण शरण में ही उनके छोटे बेटे जहांगीर का जन्म हुआ था.

इन दिनों बॉलीवुड एक्टर रोनित रॉय, सैफ की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे हैं. रोनित की अपनी सिक्योरिटी कंपनी है. अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सैफ ने उनकी कंपनी से सिक्योरिटी ली है. इसके अलावा मुंबई पुलिस ने भी उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है. कुछ दिन पहले ही पुलिस ने उनकी सिक्योरिटी को लेकर उनके घर के बाहर दो शिफ्ट में दो हवलदार तैनात किए हैं.

पुलिस सैफ केस की जांच कर रही है. शरीफुल इस्लाम शहजाद नाम का एक शख्स पुलिस की गिरफ्त में है. सैफ पर हमला करने के आरोप में कोर्ट ने उसे 29 जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा है. पुलिस के मुताबिक शरीफुल बांग्लादेशी नागरिक है.