Friday, March 13, 2026
Home पुलिस हर शाम शराब के नशे में चूर होता था ये कपल, एक...

हर शाम शराब के नशे में चूर होता था ये कपल, एक दिन पत्नी ने पति के साथ कर दिया ये कांड

359

न्यूज डेस्क। रहदी बाड़मेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के जटियो का वास इलाके में पत्नी ने अपने ही पति की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दोनों आदतन शराबी है और मामूली कहासुनी के बाद पत्नी ने पति को नींद की गोलियां खिलाकर बेल्ट से पति का गला दबाकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली थानाधिकारी उगमराज सोनी, शहर DSP आनंद सिह ने घटनास्थल का जायजा लिया.

जानकारी के मुताबिक जटियो का वास निवासी कुंती पत्नी जयराम ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी बहु ने उसके बेटे अनिल कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी है. वहीं, पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. शहर कोतवाल उगमराज सोनी के मुताबिक मृतक अनिल कुमार के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. पति-पत्नी दोनों आदतन शराबी है और देर शाम पत्नी मंजू देवी ने पति अनिल कुमार की हत्या कर दी है.

पुलिस पूछताछ में भी हत्या की बात स्वीकार की है. वहीं, पुलिस ने आरोपी पत्नी मंजू देवी को हिरासत में ले लिया है. वहीं, घटना से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची. फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा.