Tuesday, March 10, 2026
Home कोरबा हाथी से हुआ सामना तो…भागते समय ग्रामीण का टूटा पैर…

हाथी से हुआ सामना तो…भागते समय ग्रामीण का टूटा पैर…

270

कोरबा। कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में 15 हाथियों का दल घूम रहा है। इसी वन परिक्षेत्र के लालपुर बनखेता पारा से लगे जंगल की ओर गाय चराने धियानो पिता शत्रुहन यादव गया था, शाम करीब 4 बजे अपनी गायों को घर लाते समय जंगल में हाथी से सामना होगा। वह जान बचाकर मौके से भागा। इसी दौरान गिरने से उसका पैर टूट गया। ग्रामीण उसे घर लेकर पहुंचे, इसके बाद परिजनों ने नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां बताना होगा कि केंदई व पसान रेंज के जंगलों में हाथियों के विचरण से आसपास गांवों के ग्रामीण रतजगा करने मजबूर हैं। इन दोनों ही वन परिक्षेत्र के जंगलों में हाथियों का विचरण है, कई बार झुंड से अलग होकर हाथी गांव में प्रवेश कर जाते हैं, ऐसे में सुरक्षित स्थान पर पनाह लेने की मजबूरी बनी हुई है। ग्रामीणों को जान-माल के नुकसान की चिंता बनी रहती है। इन दिनों वन कर्मियों के हड़ताल पर होने से ग्रामीणों को फसल की सुरक्षा को लेकर खदेडऩे में जुटे हुए हैं।