Saturday, October 31, 2026
Home Breaking हेडमास्टर का गुड़ाखू घिसते वीडियो बनाने वाला शिक्षक हुआ निलंबित, जनदर्शन में...

हेडमास्टर का गुड़ाखू घिसते वीडियो बनाने वाला शिक्षक हुआ निलंबित, जनदर्शन में की न्याय की मांग…

263

धमतरी- धमतरी में सोमवार को लगे जनदर्शन में एक अनोखा मामला सामने आया. एक निलंबित शिक्षक ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है.

उसकी इतनी ही गलती है कि उसने स्कूल में गुड़ाखू घिसने वाले हेडमास्टर का वीडियो बना कर विभाग में शिकायत की थी.पीड़ित शिक्षक हनुमंत सिन्हा ने बताया कि वो बरबाँधा स्कूल में हिंदी और संस्कृत विषय पढ़ाते हैं.

स्कूल के प्राइमरी और मिडिल स्कूल के हेडमास्टर रोजाना स्कूल में ही गुड़ाखू घिसते रहते थे, जिसका उसने वीडियो बनाकर विभाग में शिकायत की थी.

शिक्षक ने बताया कि गुड़ाखू घिसने वालों पर तो कोई कार्रवाई नहीं हुई, उल्टे उसे ही शिकायत करने पर अधिकारी ने निलंबित कर दिया. धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी ने शिकायत को गंभीर बताते हुए जाँच की बात कही है.