Thursday, October 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ नवरात्रि पर माँ बम्लेश्वरी के दर्शनों का सौभाग्य: रायपुर से डोंगरगढ़ के...

नवरात्रि पर माँ बम्लेश्वरी के दर्शनों का सौभाग्य: रायपुर से डोंगरगढ़ के लिए निःशुल्क यात्रा, श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था”

243

The Duniyadari: रायपुर से डोंगरगढ़ दर्शन हेतु निःशुल्क यात्रा 22 से 26 सितंबर तक – पंजीयन आवश्यक, वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता दी जाएगी

रायपुर। शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर माँ काली सेवा समिति द्वारा इस वर्ष भी निःशुल्क डोंगरगढ़ दर्शन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष दीपक भारद्वाज (पोल्ले) ने बताया कि यह यात्रा सोमवार, 22 सितंबर 2025 से शुरू होकर 26 सितंबर तक निरंतर चलेगी। यात्रा में भाग लेने के लिए पूर्व पंजीयन कराना अनिवार्य है, साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को सीट आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी।

इच्छुक श्रद्धालु 17 से 20 सितंबर तक इंदिरा चौक, श्यामनगर स्थित समिति कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे और शाम 4 बजे से 6 बजे तक संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन प्रक्रिया ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर संचालित होगी।

इस बार यात्रा के लिए चार बसों का संचालन किया जाएगा, जो प्रतिदिन निर्धारित समय पर एक-दूसरे के पीछे डोंगरगढ़ के लिए रवाना होंगी। सभी बसें प्रातः 9:30 बजे रायपुर से प्रस्थान कर निर्धारित समय पर डोंगरगढ़ पहुँचेंगी और वहाँ श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर प्रदान करेंगी। दर्शन समाप्ति के बाद बसें उसी समय पर वापसी कर रायपुर लौटेंगी। समिति के अनुसार एक बस में लगभग 60 यात्रियों के बैठने की सुविधा रहेगी, जिससे प्रतिदिन लगभग 240 श्रद्धालु इस यात्रा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

माँ काली सेवा समिति ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे समय पर पंजीयन कर यात्रा में शामिल हों और नवरात्र पर्व पर डोंगरगढ़ स्थित माँ बम्लेश्वरी के दर्शन कर धार्मिक पुण्य अर्जित करें।