Tuesday, March 10, 2026
Home दुर्घटना 12 Killed In Accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने कई गाडियों को...

12 Killed In Accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने कई गाडियों को मारी टक्कर, 28 घायल…

189

धुले। 12 Killed In Accident : महाराष्ट्र के धुले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर तेज रफ्तार कंटेनर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है। 28 लोग घायल बताए जा रहे है। घटना के बाद पुलिस की टीम ने घायलों को अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा धुले के शिरपुर तालुका का है। ब्रेक फेल होने के बाद बेकाबू कंटेनर ने कई लोगों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कंटेनर एक होटल में भी जा घुसाा। हादसे के वक्त होटल में खाना खाने वालों की भीड़ थी। हादसे में 12 लोग मारे गए। मौके पर अफरा तफरी का माहौल था। घटना के बाद कंटेनर भी पलट गया।

इधर जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, महाराष्ट्र पुलिस शव की पहचान में जुटी है।

बता दें, इसके पहले 1 जुलाई की रात महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक भयंकर हादसा हुआ था। एक बस में आग लगने से 26 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई है। ये बस एक शादी के लिए जा रही थी। बारिश के कारण बस फिसल गई।जिसके कारण बस का डीजल टैंक फट गया और आग लग गई। इस हादसे में 26 लोगों की जलने से मौत हो गई।जबकि 8 लोग बुरी तरह से घायल हैं। ये सड़क हादसा बुलढाणा के देउलगांव खोंड गांव के पास हुआ। इस बस में 30 यात्री सवार थे। बुलढाणा के एडीएम ने बताया कि बुलढाना बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।